किशनगंज, अप्रैल 8 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में फर्जी दस्तावेज एवं अवैध आधार कार्ड बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ अभियान चला रही है। एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में पुलिस की टीम लगातार गिरोह के सफाए में जुट गई है। पुलिस की विशेष टीम एसटीएफ के सहयोग से इस गिरोह से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। लगातार निगरानी बरतते हुए विशेष टीम ने पहले 2 अप्रैल को टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के एक किराना दुकान में छापेमारी कर गिरोह के मुख्य सरगना मनोहर शर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके पास से 400 लोगों के आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र,लैपटॉप , इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित 57 प्रकार के दस्तावेज व सामग्री बरामद की गई थी। इसके बाद 4 अप्रैल को खगड़िया जिला से एक आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। 5 अप्रैल को एक और आरोपी को ...