हापुड़, अप्रैल 14 -- प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद में 24 मार्च से 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को जनपद के हापुड़ ब्लॉक एवं धौलाना ब्लॉक के गांवों में शिविर लगाए गए।शिविर में नई तकनीकी का उपयोग करते हुए एआई आधारित हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से टीबी के संभावित लक्षणों वाले रोगियों की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सौ दिवसीय टीबी अभियान का उद्देश्य है कि हर गांव में टीबी का इलाज और जांच की सुविधा पहुंचे। जिससे कोई भी मरीज छूट न जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी तक तीन ब्लाकों में तीन हैंडहेल्ड मशीनों का उपयोग हो रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में टीबी के 16 नए मरीज मिले जिनको विकासखंड हापुड़ धौलाना एवं सिंभावली में चलाया जा रहा है, लेकिन व...