साहिबगंज, अप्रैल 17 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 13 के रजवाड़ा गांव में गुरुवार को विशेष टीकाकरण कैंप लगा। मौके पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के फील्ड मॉनिटर ने निरीक्षण के क्रम में फुलवरिया क्षेत्र में नियमित टीकाकरण अपेक्षा के अनुसार कम पाया था। लक्ष्य को पूरा करने को लेकर विशेष टीकाकरण कैंप लगाकर छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण किया गया। मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केपीचएम सूरज चौधरी, एएनएम सबीना हांसदा ,किरण कुमारी, सहिया,बीटीटी, सहिया साथी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.