मैनपुरी, सितम्बर 7 -- प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में बीआरसी जागीर पर आयोजित हुई। इस दौरान शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि सरकार को शिक्षकों की तरह शिक्षामित्रों को भी विशेष टीईटी परीक्षा में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान करना चाहिए। इसके साथ ही शिक्षामित्रों की स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग भी उठाई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सनत कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षामित्रों को नियमित कर उनका सेवाकाल 62 वर्ष किया जाए। जो शिक्षामित्र एनसीटीई की न्यूनतम योग्यता पूरी करते हैं, उन्हें उत्तराखंड मॉडल की तर्ज पर नियमित किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- शिक्षा मित्रों को विभागीय टेट में शामिल करने ...