विशेष टीईटी के लिए 25 तक मांगी शिक्षकों की सूचना
प्रयागराज, जून 20 -- प्रदेश सरकार परिषदीय शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने पर विचार कर रही है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 25 जून तक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कितने शिक्षक कार्यरत हैं और उनमें से कितने शिक्षकों ने टीईटी/सीटीईटी पास की है और कितने पास नहीं हैं। उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश राज्य बनाम अंजुमान इशात-ए-तालीम ट्रस्ट के संबंध में पुनर्विचार याचिका योजित की गई है। सचिव ने बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय की ईमेल पर सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.