विशेष टिकट जांच अभियान में 1,058 मामलों में कार्रवाई, Rs.8.41 लाख जुर्माना
सासाराम, जुलाई 16 -- सासाराम। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के तहत गुरुवार को डेहरी ऑन सोन, सासाराम सहित विभिन्न स्टेशनों और डेहरी ऑन सोन-जपला रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। संयुक्त टीमों ने प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार और ट्रेनों में सघन जांच की। अभियान में कुल 1,058 यात्रियों को बिना टिकट या बिना वैध यात्रा प्राधिकार के यात्रा करते पकड़ा गया, जिनसे Rs.8,41,885 जुर्माना वसूला गया। इनमें डेहरी ऑन सोन-जपला रेलखंड में 191 मामलों में Rs.1,06,665 तथा अन्य स्टेशनों पर 867 मामलों में Rs.7,35,220 का जुर्माना शामिल है। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.