आगरा, जून 29 -- आगरा रेल मंडल के आगरा फोर्ट-बयाना सेक्शन में सोमवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि जांच के दौरान स्टेशन प्लेटफार्मों के अतिरिक्त ट्रेनों में भी सघन टिकट जांच की गई। अभियान में 84 बिना टिकट यात्रियों से Rs.71 हजार रुपये से अधिक, 31 अनियमित यात्रियों से Rs.24 हजार से अधिक सहित 115 यात्रियों से Rs.96 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान में उक्त अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक गुलजार मोहम्मद, सुनील कश्यप, प्रमोद चौहान, राकेश मीणा एवं नरेंद्र कुमार शामिल रहे। संजय कुमार गौतम ने यात्रियों से अपील की कि वह वैध टिकट लेकर यात्रा करें, निर्धारित सीमा से अधिक सामान साथ न रखें तथा रेल परिसरों में गंदगी एवं धूम्रपान से बचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...