आगरा, मार्च 13 -- आगरा कैंट स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान में बिना टिकट/ अनियमित यात्रा/ बिना बुक सामान ले जाने वाले और रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान में 178 बिना टिकट यात्रियों से 1,28,170 रुपये तथा 182 अनियमित यात्रियों से 91,450 रुपये जुर्माने सहित कुल 360 यात्रियों से 2,19,620 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक/स्टेशन राशिद जमील, मुख्य टिकट निरीक्षक /डिटेल हरती मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक एचके वर्मा सहित अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ मौजूद रहा। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि यात्री उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.