विशेष टास्क फ़ोर्स गठन कर मलेरिया की जांच करें : सिविल सर्जन
सराईकेला, जुलाई 7 -- राजनगर। जिले में मलेरिया उन्मूलन को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने सोमवार को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम सोरेन को मलेरिया रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रखंड स्तरीय विशेष टास्क फ़ोर्स गठन कर सघन मलेरिया जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा सिविल सर्जन ने ओपीडी आने वाले बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से रजिस्टर तैयार करने को कहा, ताकि उनका मलेरिया टेस्ट कराया जा सके। पॉजिटिव आने पर मरीज का नियमित फॉलोअप हो। इसके अलावा सीएस ने सभी एमपीडब्ल्यू को क्षेत्र में रहकर नियमित मलेरिया जांच चलाने का निर्देश दिया है। आवासीय विद्यालयों एवं कॉलेजों टीम भेजकर मलेरिया की जांच करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.