गुड़गांव, अगस्त 19 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिला कारागार भोंडसी में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस अदालत में सीजेएम एवं प्राधिकरण की सचिव निशा ने मामलों की सुनवाई की। उन्होंने बताया कि इस अदालत का मुख्य उद्देश्य विचाराधीन बंदियों के छोटे मामलों का त्वरित निपटारा कर उन्हें समय पर कानूनी राहत प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को उनके अधिकारों और मुफ्त कानूनी सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई ताकि कोई भी बंदी विधिक सहायता से वंचित न रहे। लोक अदालत के साथ-साथ सीजेएम ने जेल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया और वहां चल रहे लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर कोई भी बंदी एक सादे प्रार्थन...