बलिया, मार्च 28 -- दलनछपरा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोकटी मस्जिद में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन हुआ। इस दौरान नमाज पढ़ने आए अकीदतमंदों को क्षय रोग (टीबी) के लक्षणों, जांच और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 'मुरली छपरा' ब्लॉक को क्षय मुक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि यदि किसी को दो सप्ताह से अधिक की खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें तो वह तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराए। सरकार द्वारा टीबी का इलाज पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर पीएचसी मुरलीछपरा के प्रभारी डॉ. देवनीति सिंह, डॉ एसएन पांडेय आदि थे।

हिंदी हिन...