नोएडा, अप्रैल 24 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम शनिवार से क्षमता से अधिक सामान ढोने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलेगी। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ.उदित नारायण पांडे ने कहा कि यह 10 मई तक अभियान चलेगा। इसमें अलग-अलग निर्धारित ड्यूटी के अनुसार प्रवर्तन टीमें 24 घंटे जांच अभियान चलाएंगी। इसमें वाहनों के चालान के साथ सीज करने की कार्रवाई होगी। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जाएंगे। जो वाहन अन्य जिलों में पंजीकृत हैं, उनके चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति संबंधी परिवहन विभाग को भेजी जाएगी। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...