बरेली, अप्रैल 6 -- बरेली.विधि संवाददाता कार्यकाल पूरा होने पर बरेली के पांच जजों का ट्रांसफर हुआ है.वही अन्य जिलों से तीन जजों को बरेली ट्रांन्सफर कर भेजा गया है.हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार न्यायिक सर्विस रजनेश कुमार ने पूरे प्रदेश के न्यायिक अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी की है. जिसमे बरेली के विशेष जज गैंगस्टर एक्ट तबरेज अहमद को बुलंदशहर, विशेष जज पाक्सो एक्ट कुमार मयंक को प्रयागराज, विशेष जज पॉक्सो एक्ट तृतीय देवाशीष को झाँसी, अपर जिला जज कुमारी अफशा को हमीरपुर और पारिवारिक न्यायाधीश तृतीय ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को हरदोई ट्रांसफर किया गया है. वही आजमगढ़ के जज संतोष कुमार यादव व श्रीमती संदीपा यादव, गोंडा के जज श्रीमती नम्रता अग्रवाल को बरेली ट्रांसफर किया गया है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.