गया, अप्रैल 12 -- गयाजी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विशेष छापामारी अभियान में 104 लीटर विदेशी शराब और 35 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान 6 अभियुक्तों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसके साथ एक कार, दो बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। शनिवार की रात जिलेभर में यह अभियान चलाया गया। चाकंद थाना पुलिस ने एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जो पहले से दर्ज मामले में वांछित था। विष्णुपद थाना क्षेत्र से 15 लीटर महुआ शराब और एक स्कूटी के साथ एक आरोपी पकड़ा गया। चेरकी थाना में 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया।शेरघाटी थाना पुलिस ने 38 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को दबोचा, जबकि बोधगया थाना क्षेत्र में 66 लीटर विदेशी शराब, एक कार और मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार कि...