मधेपुरा, मई 4 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहो पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नुरुल हक के नेतृत्व में पुलिस ने नगर पंचायत वार्ड चार गौशाला चौक के पास विपीन मंडल के ठिकाने से 150 लीटर देसी शराब बरामद किया। हालांकि कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं रजनी पंचायत के वार्ड नौ से अमित कुमार सिंह को 5.430 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी विपीन मंडल की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...