औरंगाबाद, मई 20 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के देवजरा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक कांड के नामजद अभियुक्त सुरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। वह मदनपुर थाना क्षेत्र के माया बिगहा गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष कुशो कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी कर अभियुक्त को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...