जहानाबाद, अप्रैल 6 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के निर्देश पर सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी के द्वारा विशेष अभियान चलाकर पांच वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि रविवार की रात में विशेष अभियान के तहत लगातार फरार चल रहे पांच वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही अन्य फरार वारंटी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा प्रत्येक दिन अभियान चलाकर छापेमारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.