औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- कुटुंबा थाना अंतर्गत विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने मद्य निषेध कांड में वांछित एक आरोपी तथा दो अजमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, गिरफ्तार आरोपियों में सिमरा गांव निवासी ओमप्रकाश कुमार शामिल हैं, जबकि अजमानतीय वारंटी के रूप में पिपरा बगाही गांव निवासी राजू कुमार रजक एवं सिमरी बाला गांव निवासी विजय पासवान को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी कुटुंबा थाना क्षेत्र के हैं। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...