जहानाबाद, मार्च 30 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में एक दर्जन से अधिक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया है कि रविवार के रात्रि में विशेष अभियान के तहत अरवल थाना क्षेत्र में तीन वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें उपेंद्र सिंह प्यारेचक, रंजीत चौधरी बैदराबाद एवं मदन सिंह प्रसादी इंग्लिश शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न थाना में थाना अध्यक्ष के द्वारा वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सभी थाना को निर्देश दिया गया है कि अभियान चलाकर जितने लोगों पर वारंट जारी है सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजें इसमें किसी तरह की कोताही लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना अध्यक्ष निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वारंटी को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.