पूर्णिया, फरवरी 20 -- केनगर, एक संवाददाता। बुधवार की रात्रि केनगर थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के तहत पांच आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एक व्यक्ति देसी चुलाई शराब के साथ वहीं चार व्यक्ति शराब के नशे में हो हंगामा करते धराये हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया बिठनौली पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या- 5 स्थित रोसका कोस्का गढ़ निवासी स्व० पचकोरी ऋषि के पुत्र लक्खी ऋषि को 8 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं परोरा पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित परोरा मिल्की टोला निवासी बीरबल शर्मा के पुत्र नेपाल कुमार शर्मा एवं सूरज कुमार शर्मा, परोरा पंचायत के वार्ड 11 निवासी वासदेव पासवान के पुत्र शंभू पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शराब पीने के अपराध में भागलपुर जिले के नवगछिया थानान्तर्गत तेतरी गांव निवासी स्व० सीताराम पासवान के प...