पूर्णिया, फरवरी 26 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी में वन विभाग की टीम द्वारा बुधवार को विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। वन विभाग की टीम ने रेंज ऑफिसर रामप्रवेश ठाकुर एवं बनमनखी फॉरेस्ट अफसर रवि कुमार के नेतृत्व में बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 6 आरा मिलों को जप्त किया है। उन्होंने बताया कि बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र,जानकीनगर एवं चकमका क्षेत्र में अवैध आरा मिलों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। 06 अवैध आरा मिलों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जप्ती की प्रक्रिया पूर्ण की गई है। अवैध आरा मिल संचालकों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.