औरैया, जून 23 -- जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 78 वाहनों के चालान किए गए। वहीं दो ओवरलोड वाहनों को थाना कुदरकोट में निरुद्ध कराया गया। अभियान के दौरान बिना रिफ्लेक्टिव टेप लगे वाहनों के 25 चालान किए गए। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 26 चालकों, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना वाहन चलाने वाले 11 चालकों तथा धुंधली नंबर प्लेट वाले छह वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग की टीम ने मालवाहक वाहनों का यात्री वाहन के रूप में उपयोग करने पर दो वाहनों के चालान किए। यह भी पढ़ें- यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चला सघन अभियान वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा...