पलामू, अप्रैल 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के निर्देशन में बुधवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञेष निगम के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान शक्तिपुंज एक्सप्रेस, रांची-चोपन एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ-साथ प्लेटफार्म व प्रतिक्षालयों की सघन जांच की गई। चेकिंग अभियान के क्रम में लगभग 43 व्यक्तियों को विभिन्न अनियमितता के आरोप में पकड़ा गया जिनसे विधि सम्मत जुर्माना वसूल किया गया। रेल प्रशासन ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें। वैध टिकट के साथ यात्रा करें। यह अभियान नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत चलाया जा रहा है जिसका आयोजन 9 मई को रेलवे न्यायालय में किया जाएगा। आम जन रेलवे संबंधी मामले का निस्तारण प्ली बारगेनिंग अथवा प्लीड गिल्टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.