चंदौली, जनवरी 4 -- चंदौली। संवाददाता जिले में यातायात पुलिस एवं जनपदीय थाना पुलिस टीम ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्ल्घन करने वाले कुल 118 वाहनों का चालान किया। इन वाहनों से एक लाख 70 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों और आमजन को जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात अरूण कुमार सिंह की निगरानी में जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव एवं पुलिस कर्मियों ने बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल-118 वाहनों का यातायात के अन्य धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई। इसमें बिना हेलमेट के 65 वाहन, नो पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.