आगरा, मई 25 -- जनपद में यातायात नियमों का पालन व सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में चेकिंग के दौरान लापरवाही बरतते हुए मिले 399 वाहनों के चालान किए गए हैं। दो वाहन सीज भी किए गए। वाहन चालकों पर 13 लाख 99 हजार रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क भी अधिरोपित किया गया है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सीओ यातायात संदीप वर्मा के नेतृत्व में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को 23 व 24 मई को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने टीम के साथ सौरव ढाबा, बिलराम गेट चौराहा पर मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव एवं हूटर की बढ़ती प्रवृत्ति पर नियंत्रण के लिए वाहन चैकिंग की। यह भी पढ़ें- यातायात नियम तोड़ने वाले 461 वाहनों का चालान इसमें डेसीबल मीटर से 80 डेसीबल से अधिक आवाज कर रहे 39 वाहन तथा दो...