विशेष ग्राम सभा में स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु अभियान पर चर्चा
सिमडेगा, जून 8 -- बानो, प्रतिनिधि।प्रखंड की जमतई पंचायत में स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया नामजन जोजो ने की। इस दौरान पंचायत सचिव अजय कुमार सिंह, पंचायत सहायक थॉमस जोजो, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्राम सभा में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं हरित वातावरण के महत्व पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को अपने गांव को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। बैठक के दौरान वृद्धावस्था, विधवा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। यह भी पढ़ें- फाइल एक साथ ही पात्र लोगों को पेंशन यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.