चतरा, मई 23 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद अंतर्गत पंचायतों की आवश्यकता आधारित विकास योजनाओं के चयन को लेकर प्रखंड में शुक्रवार को नवादा पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा सह शिविर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शिविर में प्रभारी के रूप में सीओ सविता सिंह, मुखिया विकास कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (ढटङङङ) के तहत आयोजित यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। विशेष ग्राम सभा के माध्यम से पंचायतवार वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते हुए पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, कृषि, पशुपालन, सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई, पर्यावरण संरक्षण एवं आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं का चयन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जस्ट ट्रांजिशन के लिए रणनीतिक वित्तीय साधन बने डीएमएफ ग्राम सभा के द...