लातेहार, जून 30 -- लातेहार प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में मंगलवार से एन्यूमरेशन (गणना) कार्य शुरू कर दिया गया। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अभियान के पहले दिन कई मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया गया, जिसे मतदाताओं ने भरकर फोटो व हस्ताक्षर के साथ बीएलओ को जमा भी किया। बीएलओ ममता देवी ने बताया कि खराब मौसम के कारण पहले दिन सीमित संख्या में ही मतदाताओं तक पहुंचा जा सका। उन्होंने कहा कि करीब आठ से नौ लोगों को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किया गया। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिला में एसआइआर को लेकर इन्यूमरेशन चरण का शुभारंभ जानकारी के अनुसार कुछ मतदाताओं के बीच यह भ्रम बना हुआ है कि नाम मतदाता ...