विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 : वालंटियर्स बनें बीएलओ और मतदाताओं के बीच मजबूत कड़ी, कोई पात्र मतदाता न छूटे : डीसी
बोकारो, जून 28 -- बोकारो प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2सी में वालंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की सफलता में वालंटियर्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने वालंटियर्स से बीएलओ के लिए "फ्रेंड, फिलॉसफर एवं गाइड" की भूमिका निभाने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षण कार्य तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज में मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत की भूमिका निभाते हैं। उसी प्रकार वालंटियर्स को भी पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ और मतदाताओं के बीच प्रभावी सेतु बनकर कार्य करना होगा।उन्होंने यह भी पढ़ें- एन्यूमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.