लोहरदगा, जुलाई 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में विशेष सघन पुनरीक्षण-एसआइआर-2026 के सफल संचालन को लेकर बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।उपायुक्त ने बताया कि एसआइआर कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने एवं अनुश्रवण के लिए पेशरार, किस्को, कुडू, सदर प्रखण्ड व नगर परिषद क्षेत्र में जिला स्तर से पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। बीएलओ के सहयोग के लिए वॉलेंटियर्स की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। वहीं प्रत्येक प्रखण्ड व नगर क्षेत्र में एईआरओ हैं। जिला स्तर पर अनुमण्डल पदाधिकारीस-सह-इआरओ , उप निर्वाचन पदाधिकारी और पीडी आइटीडीए द्वारा भी अनुश्रवण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- झारखंड में SIR शुरू, घर-घर पहुंचने लगे फॉर्म; वोटरों को क्या करना होगा गणन...