विशेष गहन पुनरीक्षण में बाधा के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
देहरादून, अगस्त 25 -- देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में बाधा डालने के कांग्रेस के कथित प्रयासों के खिलाफ कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के इस रवैये का विरोध करती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्बाध रूप से संपन्न कराई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.