गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिले के 80 गढ़वा विधानसभा क्षेत्र और 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविर के दौरान संबंधित बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहे। उनके पास उन मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध थी जिनकी मैपिंग अब तक नहीं हो सकी है। उस दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों, सुपरवाइजर्स आदि ने भी अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर शिविरों का निरीक्षण किया। उप निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रविवार 14 जून रविवार को भी इसी प्रकार विशेष शिविरों का आयोजन सभी बूथों पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिलेभर में कहीं नहीं लगा एसआईआर कैंप, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ उन्होंने मतदाताओं स...