विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न
पाकुड़, जून 22 -- विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के सफल संचालन को लेकर प्रखंड में मतदान केंद्र संख्या 104 से 133 तक के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ टुडू दिलीप ने की। प्रशिक्षण में संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए गंभीर प्रयास करने का निर्देश दिया।
प्रशिक्षण प्रक्रिया की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक प्रताप कुमार साह, विपेन्द्र कुमार, साहिर अली एवं राजन कुमार भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.