बोकारो, मार्च 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं अपडेट बनाने के उद्देश्य से उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने बीएलओ को प्रशिक्षण दिया। इसी क्रम में गुरुवार को 37-चन्दनकियारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी चास से संबंधित बीएलओ को प्रखंड सभागार, चास में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन, निर्धारित प्रारूप के अनुसार घरों पर स्टीकर चिपकाने तथा हाउस नंबर अंकित करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि स्टीकर को घर के मुख्य द्वार या ऐसी जगह पर चिपकाया जाए, जहाँ वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे और सुरक्षित रहे। इसके साथ ही हाउस नंबर अंकित करने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई ...