विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलए-2 के साथ हुई बैठक
पाकुड़, जून 24 -- मतदान केंद्र संख्या 104 से 172 तक के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी भी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीओ ने उपस्थित अधिकारियों एवं बीएलए-2 को आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलए-2 की भूमिका अहम : बीडीओ सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस कार्य में सक्रिय सहयोग करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.