बोकारो, मार्च 17 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को ईश्वर दयाल कुमार महतो, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो की अध्यक्षता में अगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चन्द्रपुरा अंचल अतंर्गत 35-बेरमो विधानसभा के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उपस्थित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को घर-घर भ्रमण कर जिन मकानों में मकान संख्या नहीं है वैसे मकान में जिला से प्राप्त स्टीकर को काल्पनिक मकान संख्या (नोशनल नम्बर) देते हुए मकानों में चिपकाने हेतु विस्तृत जानकारी के साथ-साथ निर्वाचन के संबंध में अन्य बातें बताई गई। प्रशिक्षण में कम्प्यूटर ऑपरेटर, सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.