विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
दुमका, जून 18 -- जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों एवं संबंधित पदाधिकारियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उपायुक्त ने बताया कि 30 जून से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.