विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ-बीएलए 2 संयुक्त हुई बैठक
दुमका, जुलाई 15 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को रामगढ़ प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों पर बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए.-2 की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाताओं की सूची का संयुक्त रूप से परीक्षण एवं सत्यापन करना था। इस दौरान प्रत्येक एएसडीडी प्रविष्टि पर बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए.-2 के बीच विस्तृत चर्चा की गई तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आवश्यक टिप्पणियां दर्ज की गईं। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-निर्वाची निबंधन पदाधिकारी रामगढ़ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह संयुक्त बैठक आयोजित की गई है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पेटरवार के 65 मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए बैठक, मतद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.