विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
जमशेदपुर, जून 16 -- भाजपा जमशेदपुर महानगर के पोटका विधानसभा अंतर्गत बागबेड़ा, सुंदरनगर और घाघीडीह मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर यादव भवन बागबेड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहें और त्रुटियों को समय रहते दूर किया जाए। नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान अभियान का मुख्य उद्देश्य है। पूर्व विधायक मेनका सरदार ने मतदाता सूची की शुद्धता को लोकतंत्र की आधारशिला बताया। यह भी पढ़ें- झिकरहाटी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एसआईआर कार्यशाला आयोजित जिला महामंत्री जितेंद्र र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.