कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता विशेष खिलाड़ियों के विकास और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश की ओर से पंजीकरण अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न जिलों में रहने वाले सभी स्पेशल खिलाड़ी ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। यह पहल संगठन के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे और संयुक्त निदेशक (खेल व प्रशिक्षण) मनोज सिंह के निर्देश पर शुरू की गई है। कानपुर में इच्छुक खिलाड़ी कैंट स्थित स्पोर्ट्स सेंटर प्रेरणा स्पेशल स्कूल में कोच सत्येंद्र सिंह यादव के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों को स्पेशल ओलंपिक भारत की विभिन्न खेल गतिविधियों और कार्यक्रमों की नियमित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.