फरीदाबाद, जून 10 -- नूंह, संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिलेभर में आयोजित विशेष क्लीनिकों में दूसरे दिन पंद्रह सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। महिलाओं को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं और जरूरी चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। अभियान के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान कर उन्हें आगे के उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ा गया। जिले के सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य नामित स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष पीएमएसएमए क्लीनिक लगाए गए। यहां गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन और रक्त शर्करा परीक्षण किया गया। जरूरतमंद महिलाओं को अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचों के लिए रेफर भी किया गया। क्लीनिकों में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स...