कुशीनगर, मार्च 21 -- पडरौना, निज संवाददाता।सुप्रीम कोर्ट एवं शासन के निर्देश पर शुक्रवार को कुशीनगर के जिला मुख्यालय स्थित आरटीओ कार्यालय परिसर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान का आयोजन किया गया। एआरटीओ मोहम्मद अजीम के निर्देशन में प्रातः 08 बजे से 01 बजे तक विशेष कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 130 स्कूली वाहनों की जांच की गई। इसमें 5 वाहन अनफिट मिलने पर फिटनेस कराने के साथ स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया है। शिविर में सभी वाहनों के चालक व परिचालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।जिलाधिकारी/अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति के आदेश पर कार्यालय परिसर में स्कूली वाहनों में कैमरा, स्पीड गर्वनर, सीट बेल्ट, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, चालक का व्यवसायिक लाइसेन्स के साथ चालक/परिचालक का पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.