सोनभद्र, जून 25 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थायी अथवा अस्थायी में दुकान ,आवास या प्लांट आबंटित करा कर रहने वालों के लिए किराया जमा करने में आर रही असुविधा अब खत्म होगी। विद्युत गृह के भीतर लेखाविभाग तक गेट पास एवं अन्य समस्याओं से न पहुंच पाने वाले तमाम लोगों के लिए प्रत्येक बुधवार को सुबह दस बजे से 12 बजे तक आवास इरकॉन -06 गेट संख्या -02 के निकट तथा प्रत्येक दस से 12 बजे तक एक कक्षीय फील्ड हॉस्टल अनपरा कालोनी में विशेष कैम्प लगाया जायेगा। इस आशय की जानकारी बीआर पटेल अधिशासी अभियंता जानपद अनुरक्षण ख्ण्ड पंचम ने देते हुए बताया है कि सुबह धन जमा करने के बाद शाम का पांच बजे रसीदों का वितरण कर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...