विशेष कैंप का आयोजन होगा आज
इटावा औरैया, जून 16 -- महेवा। शासन के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम के निर्देशन में ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में मुख्य मंत्री युवा उद्यमी योजना हेतु ऋण प्रदान करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन 17 जून बुधवार को सुबह दस बजे से होगा जिसमें 18 से 40 वर्ष के लाभार्थी आवेदन कर सकते है। खंड विकास अधिकारी बृज बिहारी त्रिपाठी ने बताया कि सुबह दस बजे से शिविर का आयोजन होगा जिसमें लाभार्थियों को अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए पांच लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जाएगा लाभार्थी आवेदन करने के लिए आधार कार्ड ,बैंक पासबुक,मोबाइल साथ में लाए वही न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास हो। यह भी पढ़ें- रामपुर में 51 युवाओं को रास आई मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.