श्रावस्ती, फरवरी 11 -- श्रावस्ती। बुधवार को पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक की गई। बैठक में बालश्रम, बाल विवाह को रोकने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीओ आलोक कुमार ने महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन,थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी व विवेचक और कार्यरत एनजीओ के समक्ष आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई। इसके साथ ही बाल गुमशुदा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में थाना एएचटी प्रभारी राजकुमार सरोज, एसएसबी निरीक्षक राहुल कुमार, उपनिरीक्षक थाना एएचटीयू रणविजय सिंह, बाल कल्याण समिति सदस्य दिनेश सोनी, बाल संरक्षण इकाई थाना में नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी व अन्य कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.