विशेष का शतक, आदित्य इलेवन 105 रन से जीता
कानपुर, जून 14 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध व वांडर्स क्लब की ओर से चल रही तृतीय दीबा नसीम खान स्मारक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को रचित फाइनेंशियल इलेवन और आदित्य किचन इलेवन के बीच मैच खेला गया। जिसमें आदित्य किचन इलेवन ने 105 रन से शानदार जीत दर्ज की।किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर हुए मैच में आदित्य किचन इलेवन की टीम ने 34.3 ओवर में 197 रन बनाए। विशेष अग्निहोत्री ने 124 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में आजाद रावत ने तीन, कृष्णा ने दो, आकाश, दक्षराज व समर्थ सिंह ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी रचित फाइनेंशियल इलवेन की पूरी टीम 27.1 ओवर में 92 रन सिमट गई। टीम की ओर से उत्कर्ष ने 17 रन व आयुष यादव ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में ताहिर आलम ने चार, स्कंद सेंगर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.