कानपुर, जून 14 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध व वांडर्स क्लब की ओर से चल रही तृतीय दीबा नसीम खान स्मारक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को रचित फाइनेंशियल इलेवन और आदित्य किचन इलेवन के बीच मैच खेला गया। जिसमें आदित्य किचन इलेवन ने 105 रन से शानदार जीत दर्ज की।किदवई नगर ​स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर हुए मैच में आदित्य किचन इलेवन की टीम ने 34.3 ओवर में 197 रन बनाए। विशेष अ​ग्निहोत्री ने 124 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में आजाद रावत ने तीन, कृष्णा ने दो, आकाश, दक्षराज व समर्थ सिंह ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी रचित फाइनें​शियल इलवेन की पूरी टीम 27.1 ओवर में 92 रन सिमट गई। टीम की ओर से उत्कर्ष ने 17 रन व आयुष यादव ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में ताहिर आलम ने चार, स्कंद सेंगर न...