अररिया, फरवरी 2 -- अररिया, संवाददाता जिले में एजुकेशन अररिया के नाम से स्कूलों में विशेष कक्षा का संचालन किया जा रहा है। विशेष कक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विगत एक वर्ष से विद्यार्थियों को उनके संबंधित विद्यालयों में ही निशुल्क शिक्षण, नियमित मासिक जांच, जिला स्तरीय संयुक्त परीक्षा, अध्ययन सामग्री और विशेष रूप से तैयार गाइड उपलब्ध कराई गई है। इस पूरे कार्यक्रम की निरंतर एवं प्रभावी मॉनीटरिंग स्वयं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा की जाती रही है। दी गई जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दो फरवरी से सात फरवरी तक अंतिम संयुक्त जांच परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के टॉप 10 छात्र छात्राओं को 10 फरवरी को दीक्षांत समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। उन्हें आगामी माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु शुभकामनाओं के साथ विदा किया जाएगा। बताया गया कि सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.