विशेष ऑडिट में लापरवाही पर 17 ग्राम पंचायत सचिवों पर कार्रवाई
अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र पांडेय ने विशेष ऑडिट के दौरान लापरवाही बरतने वाले जिले के 17 ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सभी लापरवाह सेक्रेटरी का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2023-24 तक के विशेष ऑडिट के अनुपालन की समीक्षा के लिए 16 मार्च को जिला स्तर पर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहायक समितियां एवं पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद जिले के अलग विकास खंडों में तैनात ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में रुचि नहीं ली गई और न ही समय पर अनुपालन सुनिश्चित किया गया।जांच में सामने आया कि संबंधित सचिवों ने न तो पूर्व में दिए गए निर्देशों का पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.