बागेश्वर, अगस्त 29 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिले में प्रशस्त ऐप 2.0 के माध्यम से एक सितंबर से स्क्रीनिंग शुरू होगी। इसके लिए सभी विद्यालयों के शिक्षकों को पहले ऐप का प्रशिक्षण दिया जाएगा। समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को 30 अगस्त तक प्रशस्त ऐप 2.0 पर लॉगिन करना अनिवार्य है। शिक्षक अपने विद्यालय के यू-डाइस कोड और मोबाइल नंबर से ऐप पर लॉगिन कर दिव्यांगता से जुड़े 21 प्रकार के आयामों को समझने के लिए 10 प्रशिक्षण वीडियो देखेंगे। उन्होंने बताया कि एक सितंबर से विद्यालयों में बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। बताया कि यह कार्य प्रधानाचार्य और प्रधानाध्याप...